भीमबांध का सौंदर्य देख अभिभूत हुए मुख्यमंत्री

संवाद सूत्र, हवेली खड़गपुर (मुंगेर) : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल जीवन हरियाली यात्रा के क्रम में शुक्रवार को भीमबांध पहुंचे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यह दूसरी भीमबांध यात्रा थी। मुख्यमंत्री ने भीमबांध से 795.62 करोड़ की लागत से बनी अनेक योजनाओं का उद्घाटन भी किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बीते कई दिनों से जिला सहित स्थानीय पदाधिकारी लगे हुए थे। भीमबांध को दुल्हन की तरह सजाया गया था। भीमबांध का प्राकृतिक सौंदर्य देख मुख्यमंत्री अभिभूत हो उठे। मुख्यमंत्री ने उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के साथ भीमबांध में गर्म जल स्त्रोत, महिला पुरुष एवं बाल प्राकृतिक गर्म जल स्नान कुंड, बैंबू रेस्ट शेड, गर्मजल फव्वारा, बाल वाटिका, बाल क्रीड़ा स्थल, बैंबू वाच टावर एवं बांस आधारित आकर्षक संरचना, चेंज रूम प्रसाधन एवं अन्य परिस्थितिकीय पर्यटन जन सुविधा, गर्मजल एवं शीतल जल संगम स्थल भी देखा। इस अवसर पर ग्रामीण कार्यमंत्री शैलेश कुमार, विधायक मेवालाल चौधरी, झाझा विधायक रवींद्र यादव भी थे।

सदर अस्पताल में चार लोगों के आंखों का किया गया सफल ऑपरेशन यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार