हर हाल में मानव श्रृंखला को बनाएं सफल

जहानाबाद। भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी सुरेश शर्मा ने लोगों से मानव श्रृंखला में शामिल होने की अपील की है। कहा कि दहेज प्रथा, शराब एवं पर्यावरण के संबंध में हमारे ऋषि मुनियों ने विचार दिए थे। सभी ने दहेज प्रथा तथा शराब के सेवन को गलत बताया था। आधुनिक काल में महात्मा गांधी, जयप्रकाश नारायण तथा मोर्राजी देसाई जैसे राजनेताओं ने दहेज उन्मूलन की बात कही थी।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार