पेज 3: शिक्षक नियोजन मामले में दो पंचायत सचिव गिरफ्तार



शिक्षक नियोजन का फोल्डर जमा नहीं करने के मामले में दो पंचायत सचिवों को पुलिस ने गुरुवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। दोनों को नरहट थाने की पुलिस ने उनके आवास से गिरफ्तार किया। जिसे शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा ने बताया कि पंचायत सचिव द्वारिका पंडित को नारदीगंज थाना क्षेत्र के ओड़ो गांव एवं रणधीर कुमार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शिवचरण बिगहा गांव स्थित घर से गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शिक्षक नियोजन का फोल्डर जमा नहीं करने के मामले में बीईओ ने कांड संख्या 120/ 2016 दर्ज कराते हुए छह पंचायत सचिवों को आरोपित किया था। जिसमें दो पंचायत सचिव को गिरफ्तार किया गया है। चार पंचायत सचिव अभी भी फरार चल रहे हैं। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार कर जेल भेजे गए पंचायत सचिव द्वारिका पंडित नरहट प्रखंड के कोनिबर और सैदापुर पंचायत के प्रभार में थे। वहीं रणधीर कुमार पुन्थर, बभनौर और पालिखुर्द पंचायत के पंचायत सचिव के प्रभार में थे।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार