शिक्षा के साथ खेल में भी आगे बढ़े छात्र-छात्राएं : एसडीओ

बेगूसराय : एंग्लो इंडियन पब्लिक स्कूल, समस्तीपुर साहेबपुर कमाल में आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता शुक्रवार को खेल महोत्सव के साथ संपन्न हुई। एसडीओ उत्तम कुमार एवं अन्य अतिथियों द्वारा सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गान के साथ संगीतमय नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया।

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीओ उत्तम कुमार, प्रमुख अनिता राय, भाजपा नेता अमर कुमार सिंह, पूर्व जिप सदस्य शिवजी सिंह, जदयू नेता मनीष कुमार, प्राचार्य पंकज सिंह ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। एसडीओ ने विद्यालय परिवार को उत्तम शिक्षा के साथ खेल में भी अग्रणी बनाने के प्रयास की सराहना की। प्राचार्य पंकज सिंह ने कहा कि विद्यालय परिवार छात्र-छात्राओं को हर क्षेत्र में प्रतिस्पर्धी बनाने को संकल्पित है। यहां छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक ज्ञान के साथ आधुनिक वैज्ञानिक प्रणाली की शिक्षा दी जाती है। तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में भी सौ मीटर की दौड़,सैक रेस, स्पून रेस, मार्बल, थ्रेड, निडिल रेस के अलावा अन्य खेल प्रतियोगिता की गई। जिसमें देवली कुमारी, कशिश कश्यप, आशीष कुमार, नंदिनी, राधा कुमारी ने प्रथम एवं काजल, रत्न प्रिया,अमन आनंद, अर्चना एवं साक्षी ने द्वितीय जबकि किशन, शिवानी, मेघा, साजिया परवीन, गंगा कुमारी एवं अंकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय प्रबंधक मुरारी कुमार, शिक्षक राजेश कुमार, चंदन कुमार, पारस झा, शिव कुमार, रौशन कुमार, रुपेश कुमार, प्रियंका कुमारी, सोनम कुमारी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान रहा।
गोलीबारी के पांच माह बाद स्वर्ण व्यवसायी से मांगी 25 लाख की रंगदारी यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार