बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

गोपालगंज। सीमावर्ती खामपार थाना क्षेत्र के सबलगंज पोखरा के समीप शनिवार को तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार दो लोगों को धक्का मार दिया। इस घटना बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के बाद इलाज के क्रम में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबबि दूसरे व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार भोरे थाना क्षेत्र के भोपतपुर गांव निवासी नंदकिशोर सिंह अपने रिश्तेदार सीमावर्ती उत्तरप्रदेश के देवरिया जिले के खामपार निवासी दिनेश सिंह के साथ बाइक पर पर सवार होकर घर से यूपी की तरफ जा रहे थे। वे जैसे ही देवरिया जिले के खामपार थाना क्षेत्र के सबलगंज के पास स्थित पोखरे पर पहुंचे, सामने से तेज गति से आ रही एक बोलेरो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। इस हादसे में दिनेश सिंह और नंदकिशोर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों व्यक्ति घायल अवस्था में काफी देर तक वहीं पड़े रहे। लेकिन राहगीरों ने कोई सुध नहीं ली। बाद में जब इसकी जानकारी भोपतपुरा गांव के लोगों को हुई, तो ग्रामीणों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल पहुंचाने के बाद नंदकिशोर सिंह की मौत हो गई। नंदकिशोर सिंह की मौत की सूचना उनके घर आने के बाद घंटों चीख पुकार मची रही।

जेल से जमानत पर छूटे अपराधियों पर पुलिस रखेगी नजर यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार