रामपुर के सात पैक्स सदस्यों ने भेजा त्यागपत्र

बक्सर। प्रखंड अंतर्गत रामपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष से नाराज होकर सात सदस्यों द्वारा उनके पास रजिस्ट्री पत्र भेजा गया है। जिसमें सदस्यों द्वारा त्यागपत्र देने का जिक्र किया गया है। इस संबंध में पूछे जाने पर पैक्स अध्यक्ष अंगद सिंह ने बताया कि मुझे इस विषय पर कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। जहां तक मुझे विश्वास है कि पूरी कार्यकारिणी सही सलामत हो। इस पैक्स में कार्यकारिणी समिति अध्यक्ष सहित 11 सदस्य हैं। जिनमें, चुनमुन गोंड़, कमलेश पांडे, लक्ष्मण पांडे, काशमीरा देवी, मीरा देवी, नंद किशोर सिंह, रुस्तम अली द्वारा रजिस्ट्री पत्र के माध्यम से त्यागपत्र देने की बात सामने आई है। सदस्यों द्वारा इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार