नागरिकता संशोधन कानून को ले धरना-प्रदर्शन

शिवहर। जिला राजद के नेतृत्व में शनिवार को नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी एवं एनपीआर के विरोध में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड मुख्यालय शिवहर में प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद मधुकर के नेतृत्व में धरना दिया गया। इस दौरान पूर्व विधायक अजीत कुमार झा, राजद जिलाध्यक्ष सुमित कुमार उर्फ दीपू वर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने नागरिकता संशोधन कानून की मुखालिफत करते हुए इसे काला कानून करार दिया। वहीं बताया कि उक्त कानून से देश की एकता व अखंडता को खतरा है। मौजूदा सरकार देश पर अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रही है जनता इसका मतलब समझ रही है। वहीं महागठबंधन ने इस कानून का विरोध किया है। आने वाले दिनों में जनता इसका हिसाब खुद करेगी।


मौके पर वरीय राजद नेता रामचंद्र गुप्ता, युवा राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष विनोद राय, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी प्रेमशकर पटेल, अनिरुद्ध पाडेय, इंदललाल राय, पूर्व प्रमुख गणेश राम, वशिष्ठ राऊत, नागेंद्र झा, रंजीत सहनी, सुरेंद्र प्रसाद यादव, रामनाथ प्रसाद यादव, रामफल राय, उदय चौधरी, इश्तेयाक अहमद, राजदा खातून एवं प्रभात यादव सहित अन्य मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर तरियानी प्रखंड मुख्यालय में राजद प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में राजद नेताओं ने धरना दिया। मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर नागरिकता संशोधन कानून का विरोध किया।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार