एनआरसी के बारे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया

प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को हाटा पंचायत के कई घरों तक पहुंच कर सीएए एवं एनआरसी को लेकर लोगों के भ्रम को दूर करने का कार्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल एवं चैनपुर प्रखंड के दक्षिणी भाग के अध्यक्ष सह चैनपुर प्रखंड के उप प्रमुख राजीव रंजन पटेल ने बताया कि नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर विपक्षी दलों के द्वारा गलत तरीके से प्रचार प्रसार कर के लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। इसी भ्रम को दूर करने के लिए पंचायत के प्रत्येक घरों तक जाकर उन्हें एनआरसी एवं सीएए के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी जा रही है। साथ ही एक पर्चा जिस पर नागरिक संशोधन अधिनियम के तहत क्या क्या प्रावधान किए गए हैं, नागरिक संशोधन अधिनियम क्या है, इसकी विस्तृत रूप से उसमें जानकारी दी गई है। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता अनिल पटेल, श्रीराम जायसवाल, बिट्टू केशरी, डिपल जयसवाल, संतोष सोनी, राजू सोनी, भरत सोनी, सोनू केसरी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा आज यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार