मानव श्रृंखला की जागरुकता को चौपाल

अरवल : जल जीवन हरियाली, नशा मुक्ति दहेज प्रथा एवं बाल विवाह उन्मूलन के पक्ष में प्रस्तावित मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए शनिवार को जदयू के द्वारा कलेर प्रखंड के उसरी बाजार में चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया गया। नेताओं ने जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया। अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष असगर मियां ने की। पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र पटेल ने कहा कि पूरी दुनिया जलवायु और पर्यावरण संकट से जूझ रहा है। इस समस्या से अपना देश और राज्य भी प्रभावित है। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जल जीवन हरियाली अभियान कार्यक्रम की शुरुआत कर इसे बचाने का संकल्प लिया है। प्रखंड अध्यक्ष साकेत कुमार उर्फ टुटु शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा सभी पंचायतों में चौपाल तथा नुक्कड़ सभा के माध्यम से मानव श्रृंखला को सफल बनाने के का आह्वान किया जा रहा है। कार्यक्रम को गुड्डू पटेल, मुकेश विश्वकर्मा, रौशन पटेल, विजय गुप्ता, रमेश प्रसाद तथा डा. महेंद्र सिंह ने अपने विचार रखे।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार