भाजपा ने की दस मंडल अध्यक्षों के नाम की घोषणा

पूर्णिया। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश चुनाव अधिकारी सुरेश रूंगटा ने पूर्णिया जिले के शेष बचे हुए दस मंडल अध्यक्षों की घोषणा की।

उन्होंने बताया कि भवानीपुर मंडल अध्यक्ष के रूप में प्रभात भान रैना, वरुणेश्वर मंडल, शेखर गुप्ता, धमदाहा मंडल के कुमार राघवेंद्र, मुंगरा पियाजी मंडल के दीपू कुमार सिंह, अमौर उत्तर मंडल के उमेश कुमार रॉय, अमौर दक्षिण मंडल के राजेश साह, बायसी पूरब मंडल के राजेश मेहता, डगरुआ उत्तर मंडल के सदानंद मंडल, डगरुआ दक्षिण मंडल के प्रदीप विश्वास, बैसा मंडल से चंद्रदेव साह मंडल अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुए। उक्त जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश कुमार ने दी। सभी निर्वाचित मंडल अध्यक्षों को बधाई देते हुए जिलाध्यक्ष ने हर्ष व्यक्त किया।
फुलेश्वर बने अधिवक्ता लिपिक संघ के अध्यक्ष यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार