सड़क पर उतर भाजपा ने दी नागरिकता संशोधन कानून की जानकारी

बेगूसराय : नागरिक संशोधन कानून नागरिकता देने के लिए है, उसे समाप्त करने के लिए नहीं। उक्त बातें भाजपा के जिला अध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने शनिवार को लोगों को नागरिकता संशोधन कानून की सही जानकारी देने के क्रम में कहीं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुस्लिम देशों में गैर मुस्लिम लोगों के साथ उचित व्यवहार नहीं हो रहा। सरकार वैसे गैर मुस्लिम लोगों को नागरिकता देने का काम किया है। मौके पर पूर्व विधायक सुरेन्द्र मेहता, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रुपेश गौतम, वंदना सिंह, कृष्णमोहन पप्पू, नवीन कुमार, अनिता राय, कुंदन भारती, मृत्युंजय विरेश और सुमित सन्नी सहित दर्जनों भाजपाई मौजूद थे।

करंट लगने से पोल पर से गिरकर बिजली मिस्त्री घायल यह भी पढ़ें
गढ़पुरा प्रतिनिधि के अनुसार : केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा पारित किए गए नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में गढ़पुरा भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने लोगों को इसके बारे में सही जानकारी देने के लिए शनिवार से जनजागरण अभियान शुरू किया।जागरुकता अभियान मालीपुर पंचायत के मोरतर, मालीपुर, रानीचक, सिमराहा, मूसेपुर, कोरैय पंचायत के हरकपुरा,कोरैय, सुजानपुर आदि गांवों में कार्यकर्ता अभियान को चला रहे हैं। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार यादवेंदु, सियाराम सिंह, विपिन सिंह, विनोद कुमार झा, कपिल देव राम, राकेश पासवान, रामा शंकर राय, मृणाल कुमार, अरविद सिंह, सुनील राय, संजय सुमन, पंकज राय, राम नंदन दास व संजीत ठाकुर आदि शामिल थे।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार