झोपड़ी में आग लगने से दर्जन पर बकरियां जलीं

सिवान। थाना क्षेत्र के हुस्सेपुरनंद गांव में शनिवार की रात अनंत राय की झोपड़ी में आग लगने से करीब एक दर्जन बकरियां जलकर मर गईं। साथ ही झोपड़ी के बगल में स्थित भुसौल में रखा अनाज भी जलकर राख हो गया। ग्रामीणों को काफी मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफलता मिली। जानकारी के अनुसार रात को भोजन करने के बाद अनंत राय का पूरा परिवार सो गया था, तभी रात्रि करीब एक बजे झोपड़ी में

आग लग गई जो देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीण कुछ समझ पाते तब झोपड़ी में बंधी करीब एक दर्जन बकरियां जल मर गईं। वहीं पास में बंधी एक भैंस भी आंशिक रूप से जल गई। स्वजनों के अनुसार इस अगलगी में करीब दो लाख की संपत्ति जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने की सूचना प्रशासन को दे दी गई है। घटना का कारण चूल्हे से उड़ी चिगारी बताई जा रही है। अग्निपीड़ित से मिल दी सांत्वना
नागरिकों की आवाज को वायलेंस के जरिए साइलेंट करने की कोशिश : शकील अहमद यह भी पढ़ें
संसू, बसंतपुर (सिवान) : थाना क्षेत्र के हुस्सेपुर नंद गांव में अनंत राय की झोपड़ी में आग लगने की सूचना की जानकारी मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता धर्मवीर सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित अनंत राय से मुलाकात की। इस अगलगी में दौरान अनंत राय का बायां पैर झुलस गया है। ग्रामीणों के सूचना पर मौके पर पहुंचे धर्मवीर सिंह ने पीड़ित परिवार का हालचाल जाना और आर्थिक मदद की और आगे इलाज में पूरा सहयोग करने की बात कही। इस दौरान उनके साथ कई लोग मौजूद थे।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार