तेजस्वी के आगमन को लेकर की जा रही तैयारी

संसू, फुलकाहा (अररिया): बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के अररिया आगमन को लेकर नरपतगंज प्रखंड में राजद नेताओं द्वारा कार्यकर्ताओं को एकजुट किया जा रहा है। राजद नेताओं द्वारा पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में एकजुट किया जा रहा है। कार्यक्रम की सफलता को लेकर सभी राजद नेता तैयारी में लग गए हैं। नरपतगंज राजद विधायक अनिल कुमार यादव ने कहा कि अररिया में तेजस्वी यादव का आगमन आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण मायने रखता है उनके आगमन से पूर्व जोर शोर से तैयारी की जा रही है। विधायक ने कहा कि 17 जनवरी को अररिया कॉलेज अररिया के स्टेडियम में भाषण होगा। एनआर सीएए आदि विषयों पर भी पूर्व उपमुख्यमंत्री चर्चा करेंगे।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार