बिदुपुर में ठंड लगने से सेवानिवृत्त शिक्षक का निधन

वैशाली। बिदुपुर प्रखंड की सहदुल्लहपुर धबौली पंचायत के बसंतपुर ककरहटा निवासी सेवानिवृत शिक्षक उपेंद्र नाथ सिंह का ठंड लगने के कारण रविवार को निधन हो गया। वरीय बीजेपी कार्यकर्ता सरोज कुमार सिंह के पिता उपेंद्र राजापाकड़ प्रखड के गौसपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय से वर्ष 2010 में सेवानिवृत्त हुए थे। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौर गयी। उनके निधन पर पैक्स अध्यक्ष ललन प्रसाद सिंह, बीजेपी के वरीय कार्यकर्ता उमेश सिंह, भाजयुमो के धरमेन्द्र कुमार सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष पश्चिमी बलराम खत्री, पूर्वी मंडल अध्यक्ष टिकज कुमार सिंह, चंचल सिंह, किसान सलाहकार प्रेम प्रकाश सिंह, अरुण कुमार सिंह, रितेश कुमार सिंह, धीरेंद्र कुमार, पूर्व विधायक सतीश कुमार, रमन कुमार सिंह आदि ने शोक व्यक्त किया है।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार