कड़ाके की ठंड में भी सीएए के समर्थन में उमड़े लोग

रक्सौल। सीएए के समर्थन में आयोजित सभा में कड़ाके की ठंड में भी लोगों का उत्साह देखने को मिला। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉ. संजय जायसवाल, विधायक डॉ. अजय कुमार सिंह को मुख्य पथ पर नगर अध्यक्ष कन्हैया सर्राफ, मदन प्रसाद गुप्ता, प्रो. मनीष दूबे, ई. जितेंद्र कुमार, मनोज शर्मा, सांसद प्रतिनिधि राजकिशोर प्रसाद उर्फ भगतजी, कृष्णा साह, वार्ड पार्षद प्रेमचंद्र कुशवाहा, रवि कुमार गुप्ता आदि ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम को भाजपा के जिलाध्यक्ष वरुण कुमार सिंह, सुगौली विधान सभा के विधायक सह पूर्व मंत्री रामचंद्र सहनी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोदशंकर सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रो. डॉ. अनिल कुमार सिन्हा, पूर्व मंत्री विजय गुप्ता, प्रदीप सर्राफ, जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद सिन्हा आदि ने संबोधित किया। उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि सीएए के समर्थन में लोगों को जागरूक करे। यह कानून देशहित में है। विपक्ष लोगों को गुमराह कर रहा है। इसके लिए कार्यकर्ता घर-घर जाए। ये लोग थे उपस्थित

कड़ी सुरक्षा में 14 परीक्षा केंद्रों पर हुई सिपाही भर्ती परीक्षा यह भी पढ़ें
कार्यक्रम के दौरान जिला उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, रामविनय सिंह, सुरेश कुमार चौहान, रामनरेश कुशवाहा, अरविद कुमार सिंह, यमुना प्रसाद, गोविद सर्राफ, एनामुल हक, बच्चा कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, राजन कुशवाहा, बंटी कुमार, विजय कुमार, प्रभाकर कुमार, अनोद कुशवाहा, सुरेश कुमार, किशोरी पटेल, सन्नी पटेल सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने एसएसबी के कमांडेंट को किया सम्मानित
रक्सौल, संस. : केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार की देर संध्या प्रखंड के पनटोका स्थित एसएसबी मुख्यालय पहुंचे। एसएसबी के आइजी संजय कुमार व कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री श्री राय व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉ. संजय जायसवाल को बुके देकर सम्मानित किया। मंत्री श्री राय ने जवानों को संबोधित किया। सीमा सुरक्षा में लगे एसएसबी के जवानों के कार्यो की सराहना की और उनकी हौसला अफजाई की। इसके उपरांत 47 वीं बटालियन को बेस्ट बटालियन का अवार्ड मिलने पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री राय ने कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा को बुके देकर सम्मानित किया। बिहार के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉ. जायसवाल, विधायक डॉ. अजय कुमार सिंह ने भी बुके देकर कमांडेंट श्री शर्मा को सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके केंद्रीय गृह राज्यमंत्री श्री राय बॉर्डर पिलर संख्या 393 के सीमावर्ती गांवों का निरीक्षण किए। मौके पर एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट एम ब्रोजेन सिंह, मनोज कुमार, इंस्पेक्टर रमेश कुमार यादव, पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष प्रमोद सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि राजकिशोर राय, विधायक प्रतिनिधि प्रो. अवधेश सिंह, पूर्व मुखिया अजय पटेल, बिनोद सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे ।
डीईओ कार्यालय में आज करेंगे तालाबंदी, होगा उग्र आंदोलन यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार