बस से उतरी महिला को बाइक सवार ने मारा धक्का ,मौत

सिवान। गुठनी थाना क्षेत्र के जतौर-सेमाटार मुख्य मार्ग पर रविवार की शाम अपने मायके से ससुराल जा रही महिला की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई। मृतका की पहचान यूपी के बनकटा थाना क्षेत्र के छेरीहा गांव निवासी सागर प्रसाद की पत्नी लक्ष्मीना देवी के रूप में हुई। वह दरौली थाना क्षेत्र के चनौर गांव से अपने ससुराल जा रही थी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया महिला बस से आकर जतौर बाजार पर उतरी। उसके साथ उसका पांच वर्षीय पुत्र राहुल कुमार भी था। ससुराल से आए एक युवक अनिल कुमार ने बच्चे को साइकिल पर बैठा लिया और घर की ओर चला गया। महिला पैदल ही घर की ओर जा रही थी तभी जतौर से सेमाटार जाने वाली सड़क पर बेलौर मोड़ के समीप एक अज्ञात बाइक चालक ने महिला को जोरदार धक्का मार दिया, जिससे महिला की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। घटना के बाद ग्रामीण दौड़े लेकिन बाइक चालक बाइक छोड़कर भागने में सफल रहा। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, एएसआइ मोहन लाल पासवान व अनिरुद्ध प्रसाद मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई में जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के स्वजन पहुंच गए। इस घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

नागरिकों की आवाज को वायलेंस के जरिए साइलेंट करने की कोशिश : शकील अहमद यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार