पिस्टल और कट्टा के साथ छह गिरफ्तार

भगवानपुर, बेगूसराय। थाना क्षेत्र के भरडीहा गांव से एक पिस्टल, एक देसी कट्टा के साथ छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। उक्त जानकारी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक जिदा कारतूस एवं दो खोखा भी बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के सकरपुरा निवासी दीपक महतो के पुत्र राहुल कुमार, विभूतिपुर थाना क्षेत्र के देसरी निवासी संजय साह के पुत्र लक्ष्मण साह, भगवानपुर थाना क्षेत्र के बगरस निवासी रामनंदन सहनी के पुत्र अमरजीत सहनी, भरडीहा निवासी बौएलाल पासवान के पुत्र अरविद पासवान, महेंद्र पासवान के पुत्र शत्रुघ्न पासवान एवं भोला पासवान के पुत्र मंटू कुमार के रूप में की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि शनिवार की रात मेंहदौली पंचायत के भरडीहा ब्रह्म स्थान स्थित दामोदर पासवान के घर में एक बच्चे का छठी का उत्सव मनाया जा रहा था। जिसमें आल्हा-उदल का कार्यक्रम चल रहा था। समारोह में आए मेहमानों एवं ग्रामीणों ने जश्न मनाने के दौरान हथियार का प्रदर्शन एवं फायरिग की। जिसकी सूचना थानाध्यक्ष को दी गई। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने मौके से छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन अज्ञात अपराधी भागने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों के पास से एक पिस्टल, एक देसी कट्टा, एक जिदा कारतूस एवं दो खोखा बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार