मानव श्रृंखला की बैठक में नहीं आए कर्मी व पदाधिकारी

मधुबनी। पंडौल प्रखंड मुख्यालय में क्षेत्र के सभी सरकारी कर्मी व जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें 19 जनवरी को जल-जीवन-हरियाली, नशामुक्ति, दहेज एवं बाल विवाह उन्मूलन अभियान के समर्थन में आयोजित होने वाली मानव श्रृंखला निर्माण की सफलता की चर्चा हुई। प्रखंड कार्यालय के सभी कर्मियों व जनप्रतिनिधियों को बैठक में आवश्यक रूप से हिस्सा लेने की सख्त हिदायत दी गई थी। इसके बावजूद अंचलाधिकारी, खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी, सीडीपीओ, चिकित्सा पदाधिकारी, शिक्षा पदाधिकारी, पंडौल थाना के कर्मी गायब रहे। इसके साथ ही प्रखंड क्षेत्र के मुखिया की स्थिति नगण्य रही। वहीं चारों जिला पार्षद अनुपस्थित रहे। मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों व कर्मियों को संबोधित करते हुए सदर एसडीएम सुनील कुमार सिंह ने मानव श्रृंखला निर्माण की सफलता के लिए सभी को अपने स्तर से सहयोग करने की अपील की। एसडीएम ने कहा कि सरकारी कर्मी या जनप्रतिनिधि अपने साथ कम से कम 10 लोगों को मानव श्रृंखला में साथ लाएं। उन्होंने मौके पर उपस्थित अशलाहे मोआशरह कमेटी के सदस्यों से अपील की कि विगत दो जनवरी को सकरी में हुए मानव श्रृंखला निर्माण से डेढ़ गुना ज्यादा लोगों के साथ इसमें शामिल हों। ज्ञात हो कि प्रखंड क्षेत्र के कुल 23 किलोमीटर में मानव श्रृंखला का निर्माण किया जाना है। इसको लेकर हुई उक्त बैठक के बाद पूर्वाभ्यास किया गया। मौके पर बीडीओ महेश्वर पंडित, पीओ विनोद कुमार, बीसीओ अमित कुमार, बीएओ कन्हैया राम, सकरी थानाध्यक्ष अमोद कुमार झा, प्रमुख प्रतिनिधि हीरा लाल दास, मुखिया रामबहादुर चौधरी, प्रखंड कर्मी ललन चौधरी, मो. हैदर अंसारी, मो. वासिफ जमाल, रजनीश कुमार व केआरपी ज्योति झा समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

पांच लाख छात्र-छात्राओं की होगी भागीदारी यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार