दहेज में बाइक के लिए महिला को मारपीट कर घर से निकाला

गोपालगंज। दहेज में बाइक, सोने की चेन तथा महज 20 हजार रुपये नकदी की मांग पूरी नहीं होने पर शादी के नौ साल बाद थाना क्षेत्र के बातल चोरहा गांव निवासी एक महिला को ससुराल के लोगों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। मायके पहुंचने के बाद पीड़ित महिला के बयान पर घटना की कटेया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें तीन लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है।

कटेया थाना क्षेत्र के बभनी गांव की गुड्डी देवी की शादी इसी थाना क्षेत्र के बातल चोरहा गांव के विपिन उपाध्याय के साथ करीब नौ साल पूर्व हुई थी। शादी के बाद ससुराल जाने पर कुछ समय तक उसे उसके ससुराल के लोगों ने ठीक से रखा। बाद में मायके से दहेज में 20 हजार रुपये नकदी, बाइक तथा सोने की चेन लाने के लिए गुड्डी देवी पर उसके ससुराल के लोगों ने दबाव बनाना शुरू कर दिया। इस बीच उसके साथ कई बार ससुराल के लोगों ने मारपीट भी की। आखिरकार दहेज में सामान नहीं मिलने पर गुड्डी देवी को उसके ससुराल के लोगों ने घर से निकाल दिया। घटना को लेकर थाने में दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित महिला ने अपने पति विपिन उपाध्याय के अलावा ससुर शंभू उपाध्याय व सास को नामजद आरोपित बनाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
20 जनवरी को होगी दूसरे चरण की सिपाही भर्ती परीक्षा यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार