पूर्व मुखिया को प्रणाम करने के बाद अपराधियों ने मारी थी गोली

गोपालगंज। मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना रेलवे ढाला के समीप वर्कशॉप के बगल में बैठे पूर्व मुखिया अरुण सिंह की रविवार को गोली मारकर हत्या करने से पहले वहां पहुंचे अपराधियों ने उन्हें प्रणाम किया था। प्रणाम करने पर पूर्व मुखिया ने दोनों युवकों को बैठने के लिए कहा। इसी बीच अपराधियों ने उनकी गोली मार कर हत्या कर दी। वर्कशॉप में मौजूद कुछ प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो पूर्व मुखिया अरुण सिंह और वहां पहुंचे दोनों अपराधियों के बीच हुई शुरुआती बातचीत से ऐसा प्रतीत होता था कि वे लोग पहले से परिचित थे। अपराधी पूर्व मुखिया अरुण सिंह के जाने पहचाने थे, वे अनजान नहीं थे। प्रणाम करने के बाद एक युवक ने दूसरे युवक को पूर्व मुखिया अरुण सिंह को गोली मारने के लिए उकसाना शुरू किया। जिस पर पूर्व मुखिया ने वहां से अपने साथ में बैठे लोगों को भागने के लिए कहा और खुद भी उठ कर भागने लगे। इसी दौरान पिस्तौल निकाल कर युवकों ने पूर्व मुखिया अरुण सिंह को दौड़ाकर उनके सिर और पैर में गोली मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। पूर्व मुखिया की अंत्येष्टि में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

सैनिक स्कूल में प्रवेश के नाम पर खेला जा रहा ठगी का खेल यह भी पढ़ें
उचकागांव (गोपालगंज) : अपराधियों के गोली के शिकार बने पूर्व मुखिया अरुण सिंह की अंत्येष्टि में समर्थकों तथा ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी रही। ग्रामीणों ने बताया कि अपने मुखिया काल में अरुण सिंह अपने दरवाजे पर प्रतिदिन जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद उसका निपटारा करते थे। पिछली बार के हुए पंचायत चुनाव में उनकी पत्नी मात्र दो वोटों के अंतर से चुनाव हार गई थीं। सोमवार को पूर्व मुखिया के गांव जिगना गोपाल पहुंचे जिला परिषद अध्यक्ष मुकेश पांडेय, राजद नेता राजेश सिंह, भाजपा नेता उमेश शाही, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्वजनों को सांत्वना दी। वर्कशॉप पर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था
उचकागांव (गोपालगंज) : पूर्व मुखिया अरुण सिंह की गोली मार कर हत्या के बाद उनके वर्कशॉप पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। वहां एक पुलिस पदाधिकारी के साथ चार पुलिस बल के जवान तैनात किए गए है। ये जवान हर आने जाने वालों पर नजर रख रहे हैं।

20 जनवरी को होगी दूसरे चरण की सिपाही भर्ती परीक्षा यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार