सीएए व एनआरसी के विरोध में धरना दसवें दिन भी जारी

सिवान। संविधान बचाओ संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में दसवें दिन बुधवार को भी लोग धरने पर जमे रहे। यह धरना 24 घंटे दिया जा रहा है। बुधवार को इस धरना में भीम आर्मी के बैनर तले महिलाएं शामिल हुईं। वहीं मोर्चा द्वारा धरना को अनिश्चित काल तक के लिए बढ़ा दिया गया।

धरने को संबोधित करते हुए हाफिज जुबेर असीम ने कहा कि यह सरकार बेरोजगारी के मुद्दे पर फेल हो चुकी है। उद्योग धंधे बंद होते जा रहे हैं किसी भी तरह का विकास जो वादा किया था पूरा नहीं किया गया। आरबीआइ से दोबारा पैसा मांगा जा रहा है। देश की हालत बद से बदतर होती जा रही है, अब क्योंकि सरकार असफल हो गई है इसलिए यह नागरिकता संशोधन कानून एनआरसी व सीएए के माध्यम से लोगों को भटकाने का असफल प्रयास कर रही है, परंतु भारत के लोग जागरूक लोग हैं और आज पूरे देश में अनेकों शहरों में सरकार के इस काले कानून के खिलाफ लोग डटे हुए हैं और तब तक संविधान पसंद लोग डटे रहेंगे जब तक कि सरकार इस काले कानून को वापस नहीं ले लेती। हम लोग हिदू और मुसलमान में बंटने वाले लोग नहीं हैं। बामसेफ नेता प्रदीप यादव ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून एक अनावश्यक कानून है। सरकार की मंशा ठीक नहीं है।
बहरीन में गुठनी के युवक की मौत, स्वजनों में कोहराम यह भी पढ़ें
धरना को प्रमुख रूप से शाहिल, अब्दुल कादिर, शेरू खान ,सन्नी, मोहमद सिब्बू, वैस शकील, पप्पू राम, नूर आलम सिवानी, अरशद, हाफिज जुबैर, इमामुल हक,प्रदीप कुमार यादव, सनाउल्लाह खान, नेमत खान,मो. सलमान, रीता देवी, उषा देवी, प्रभावती देवी,शीला देवी ने संबोधित किया।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार