मकर संक्रांति के मौके पर लोगों ने गंगा में लगाई डुबकी

जेएनएन, मुंगेर : बुधवार को एक बार फिर से आस्था के आगे सर्द मौसम ने हार मान ली। हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में लोग गंगा स्नान करने पहुंचे। गंगा स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना की। वहीं, श्रद्धालुओं ने भोजन व वस्त्र भी दान किए। इसके बाद अपने घरों में बड़े बुजुर्ग के हाथ से तिल, चावल व गुड़ का प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद ग्रहण करने के बाद दही, चूड़ा, तिलकुट, लाई आदि भोजन के रूप में ग्रहण किया। मकर संक्रांति को लेकर हर उम्र के लोगों में उत्साह दिखा। वहीं, युवाओं ने इस अवसर पतंगबाजी का लुत्फ भी उठाया। विभिन्न मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की भीड़ जासं, बरियारपुर : प्रखंड में मकर संक्रांति का पर्व दही, चूड़ा, लाई, तिलकुट आदि खाकर लोगों ने मनाया। सुबह सवेरे उठकर लोगों को गंगा नदी के तट पर स्नान किया। वहीं, मंदिरों और घरों में पूजा अर्चना की। मकर संक्रांति के अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दल के लोगों के द्वारा भी दही चुरा भोज का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

हत्या मामले में तीन दोषी करार यह भी पढ़ें
जासं, टेटिया बम्बर : मकर सक्रांति का पर्व बुधवार को प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह स्नान कर लोगों ने भगवान सूर्य की आराधना की। दिनभर पर्व को लेकर दावत का दौर जारी रहा।
जासं, हवेली खड़गपुर : प्रखंड के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने स्नान करने के बाद विधि विधान से पूजन अर्चना कर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। साथ ही तिल, लाई, गुड़ चूड़ा आदि का सेवन कर त्योहार को पारंपरिक ढंग से मनाया। वहीं छोटे छोटे बच्चों ने पतंग उड़ाया।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार