कजरा धार के निकट शव मिला

शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए

मृतक मजदूर की पहचान बाबूजी ऋषिदेव के रूप में हुई
फोटो नंबर 15 एआरआर 04
कैप्शन: नरपतगंज के पलासी गांव स्थित कजरा धार के निकट कागजी कार्रवाई करते थाना के एएसआई देव कुमार मिश्र
संसू.,फुलकाहा (अररिया): नरपतगंज फारबिसगंज फोरलेन एनएच 57 सड़क मार्ग में पलासी गांव में कजरा धार के निकट बुधवार को 52 वर्षीय अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की पहचान नरपतगंज प्रखंड के बढ़ेपारा पंचायत के वार्ड संख्या 12 निवासी मजदूर बाबूजी ऋषिदेव के रूप में की गई। मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं। नरपतगंज पुलिस ने शव को अन्त्य परीक्षण कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। बढ़ेपारा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि भोला ऋषिदेव ने बताया कि मृतक गरीब परिवार के हैं। वह सत्संगी प्रवृति का था। कहीं से सत्संग में भाग लेकर लौट रहा था। नरपतगंज थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि किसी वाहन की ठोकर से मौत होने का मामला प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल पर पहुंचे पूर्व उप प्रमुख मनोज यादव ने मृतक के परिजनों को सहायता देने का आग्रह नरपतगंज सीओ निशांत कुमार से किया। सीओ ने भरोसा दिया कि मृतक के परिजनों को जहां तक संभव है सहायता दी जाएगी।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार