खरमास समाप्त, अब बजेगा बैड बाजा और सजेगी बारात

छौड़ाही, बेगूसराय। 12 दिसंबर 2019 से 14 जनवरी तक धनु राशि में सूर्य भ्रमण कर रहा था। इस समय को खरमास कहा जाता है। इन दिनों शादी-विवाह, उपनयन, गृह प्रवेश, मुंडन आदि सभी मांगलिक कार्य वर्जित रहता है। बुधवार को खरमास समाप्त हो गया। अब मांगलिक कार्य भी प्रारंभ हो जाएंगे। शुभ कार्य होंगे प्रारंभ

पंडित बनारसी झा नारायणपुरी एवं पंडित लालन झा बताते हैं कि ग्रह स्वामी 14 दिसंबर19 की रात पश्चिम में अस्त हुए थे। उनका उदय नौ जनवरी 20 को पूर्व दिशा से हुआ। इस बीच 16 दिसंबर 2019 को सूर्य दोपहर 3:30 बजे धनु राशि में प्रवेश कर चुके थे। इससे मांगलिक कार्यों के लिए ग्रह स्वामी की स्थिति कमजोर रही। वहीं खरमास होने के कारण विवाह आदि मांगलिक कार्य के लिए अनुकूल नहीं था। खरमास महीने में सूर्य धनु राशि में रखते हैं। धनु और मीन राशि में होने के कारण सूर्य की स्थिति कमजोर हो जाती है। जबकि शुभ कार्य के लिए ग्रह स्वामी सूर्य का मजबूत होना जरूरी है। मकर संक्रांति तक सूर्य की दशा यही रहती है। इस अवस्था में किसी भी मांगलिक कार्य का फल प्राप्त नहीं होता है। परिणाम विपरीत भी होते हैं। शुभ मुहूर्त : पंडित लालन झा बताते हैं कि जनवरी माह में 17 तारीख से शुभ मुहूर्त प्रारंभ हो रहा है। जनवरी माह के 17, 18, 20, 26, 29 30 व 31 तारीख एवं फरवरी माह की 4, 9, 10, 12, 16, 21, 25, 26, 27 एवं 28 तारीख शुभ कार्य के लिए शुभ मुहूर्त है। खरमास में थी मंदी, अब आएगी रौनक
वस्तानिया की परीक्षा कदाचारमुक्त संपन्न यह भी पढ़ें
किराना दुकानदार कृष्णा कुमार, दुर्गा प्रसाद, कपड़ा दुकानदार नवीन कुमार, दीपक लाल, आभूषण दुकानदार कुंदन सोनी आदि व्यवसायी बताते हैं कि खरमास के पूरे महीने में व्यवसाय एकदम मंदा रहा। कारोबार 75 प्रतिशत नीचे आ गया था। अब खरमास खत्म हो रहा है। हम लोग एकदम फ्रेश माल लेकर तैयार हैं। लग्न के लिए भी विशेष तैयारी है। ग्राहक भी खरमास खत्म होने का इंतजार कर रहे थे। दो-चार दिन में बाजार में रौनक आने की उम्मीद है।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार