मिशन परिवार विकास अभियान का दूसरा चरण 21 से

पूर्णिया। मिशन परिवार विकास अभियान का दूसरा चरण 21 से प्रारंभ होगा, पहले चरण में सभी पीएचसी और सदर अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम और योग्य दंपति संपर्क अभियान 14 से किया जा रहा है।

दूसरे चरण 21 से 31 तक चलेगा इसमें सेवा प्रदान की जाएगी। सदर अस्पताल के लिए बंध्याकरण का लक्ष्य 150 तय है। सभी प्रखंड अस्पताल के लिए 1260 है। पुरूष बंध्याकरण का लक्ष्य 10 तय किया गया है। सेवा सप्ताह के दौरान इस लक्ष्य को हासिल करना है। प्रसव के एक माह बाद अस्थाई गर्भ निरोध आईयूसीडी के लिए एक पीएचसी में 75 जबकि पूरे जिले के लिए 1050 तय किया गया है। सभी अरबन पीएचसी भी अस्थाई गर्भनिरोधक में सहयोग करेगी। सभी प्रखंडों में विकास मेला का भी आयोजन किया जाएगा। इस दौरान योग्य दंपति को स्थाई और अस्थाई गर्भनिरोधक उपाय की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान छह विभिन्न इंडिकेटर के आधार पर लक्ष्य तय कर दिया गया है। जिले में जन्म दर 3.6 है। जनसंख्या स्थिरीकरण की समस्या को लेकर लोगों के बीच जागरुकता अभियान भी चल रहा है। अंतरा और छाया जो तीन महीने के लिए अस्थाई गर्भनिरोध उपाय हैं उसका लक्ष्य प्रत्येक पीएचसी के लिए 75 है। पूरे जिले के लिए 1050 रखा गया है। सभी अरबन पीएचसी में छाया और अंतरा 60-60 करने का लक्ष्य दिया गया है।
1.25 करोड़ की योजनाओं का महापौर ने किया शिलान्यास यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार