2020 का विस चुनाव एनडीए गठबंधन के साथ नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा : आरसीपी सिंह

चंडी : सबल पंचायत, सक्रिय बूथ अभियान कार्यक्रम के तहत गुरुवार को जनता दल यू का हरनौत विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष एवं सचिवों का सांगठनिक सम्मेलन मगध महा विद्यालय के प्रांगण में संपन्न हुआ। हरनौत विधानसभा के प्रभारी प्रसुन्न की अध्यक्षता में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय सांसद सह लोकसभा में जदयू संसदीय दल के नेता आरसीपी सिंह ने कहा कि चुनाव में सिर्फ हमारे उम्मीदवार जनता से संपर्क करेंगे और संगठन चुनाव लड़ेगा। 2020 का चुनाव एनडीए गठबंधन में नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। उन्होंने बूथ अध्यक्षों एवं सचिवों को हौसला बढ़ाते हुए कहा कि बूथ अध्यक्ष एवं सचिव का पद छोटा नहीं है। आरसीपी सिंह ने खुद अपने को बूथ अध्यक्ष बताया और कहा कि बूथ कमेटी पार्टी के सबसे बड़ी शक्ति केंद्र है। कार्यकर्ताओं के उमड़े जनसैलाब को देखते हुए आरसीपी सिंह ने भरोसा करते हुए कहा कि हमारी पार्टी जदयू का संगठन जमीनी स्तर पर बना हुआ है । कार्यकर्ता पार्टी के अंग हैं और उनकी समस्या का समाधान करना पार्टी का कर्तव्य है । कार्यकर्ताओं के बातों को प्रमुखता से पार्टी विचार करेगी और उनकी समस्याओं को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुनेंगे।

ई-रिक्शा और तांगा चालकों के बीच जमकर मारपीट, अफरा तफरी का माहौल यह भी पढ़ें
सूचना एवं प्रसारण मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि बिहार के हर गांव स्मार्ट बन रहा है। इसलिए कार्यकर्ता को बूथ लेवल पर स्मार्ट बनाना है। कहा कि बिहार में कोई राजनैतिक चुनौती नहीं है। चुनौती है तो प्राकृतिक का। नीतीश कुमार भी चुनौती को लेकर सजग है। इसलिए जल जीवन हरियाली को लेकर 19 जनवरी को मानव श्रृंखला बनाना है।
ग्रामीण कार्य विकास मंत्री सह जिला प्रभारी शैलेश कुमार ने लोगों का हौसला औफजाई करते हुए कहा कि चुनाव का समय नजदीक आ रहा है। ऐसे में हम सभी को मिलकर गांव-गांव में जाकर सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताएं। उन्होंने कहा कि जो विरोधी बोल रहा है कि नीतीश कुमार ने क्या कार्य किए हैं उन्हें बैठाकर चाय पिलाए और नीतीश कुमार के किए कार्यों के बारे में बताए।
सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने कहा कि हम कोई विधायक और मंत्री का बेटा नहीं थे। कार्यकर्ता के रूप में हमारी पहचान बनी और आज हम सांसद है। पार्टी चाहती है कि बूथ स्तर पर कमेटी का गठन हो जिससे कार्यकर्ता की पहचान बन सके। सांसद ने कहा कि नीतीश कुमार समाज के अंतिम आदमी की पहचान बनाने की कोशिश की है।
हरनौत विधायक हरिनारायण सिंह ने कहा कि संगठन पहले क्या था, अब पूरी मजबूत की स्थिति में है। आज से 15 साल पहले बिहार क्या था और आज बिहार क्या है, पूरी दुनिया जान रही है। जिला प्रवक्ता संजयकांत सिन्हा ने कहा कि लोग चुनाव प्रचार में जगह-जगह घूम रहे हैं लेकिन हमारे नेता नीतीश कुमार लोगों की जीवन बचाने के लिए घूम रहे है। हमारे संगठन के प्रभारी आरसीपी सिंह संगठन की मजबूती के लिए घूम रहे हैं। जदयू महासचिव रंजीत कुमार ने कहा कि जिस दल से हम हैं, इस दल का नेतृत्व पढ़े-लिखे के हाथ में है। हमलोगों को गर्व होना चाहिए कि इनकी सोंच है कि गांव-गांव में जाकर कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान बढ़ा रहे है। मौके पर जद यू जिलाध्यक्ष बनारस प्रसाद सिन्हा, डा. विपिन कुमार यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष सियाशरण ठाकुर, रविकांत कुमार, युवा महासचिव वीरेश कुमार, प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार, गोखुल प्रसाद, ब्रह्मचारी प्रसाद, जदयू महिला सेल के पूर्व जिलाध्यक्ष वसुंधरा देवी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सह जद यू नेत्री ममता देवी, अरुण कुमार वर्मा, अनिता सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार