समाज से कुरीतियों को दूर भगाने का लें संकल्प

अरवल : गुरुवार को लोजपा के जिलाध्यक्ष वशिष्ठ पासवान की अध्यक्षता में एनडीए समर्थकों की बैठक हुई। मुख्य अतिथि जदयू के जिला संगठन प्रभारी जयप्रकाश नारायण चंद्रवंशी एवं कामाख्या नारायण सिंह मौजूद थे। बैठक में मानव श्रृंखला को सफल बनाने पर चर्चा की गई। जिला संगठन प्रभारी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा जल जीवन हरियाली योजना को सफल बनाने के लिए मानव श्रृंखला आयोजित की गई है। समाज से कुरीतियों को दूर भगाने का संकल्प लें। समाज से दहेज, नशा एवं बाल विवाह उन्मूलन की जरूरत है। जब तक हम सभी लोग इसके लिए कृत संकल्पित भावना से कार्य नहीं करेंगे तब तक इसमें सुधार नहीं लाया जा सकता है। अपने संबोधन में कामाख्या नारायण सिंह ने कहा कि जल जीवन हरियाली महत्वपूर्ण योजना है। इसे सफल बनाने के लिए हम सभी लोगों को कदम से कदम मिलाकर चलना होगा। मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए राजग गठबंधन के कार्यकर्ताओं से आाग्रह किया। कहा कि आप अभी से लग जाएं और मानव श्रृंखला सफल बनाएं। गुड्डू शर्मा, जदयू जिलाध्यक्ष मंजू देवी तथा केडी सिंह के अलावा एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ता मौजूद थे।

ग्राम रक्षा दल के लोगों ने निकाली जागरूकता रैली यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार