समाजसेविका का निधन, शोक व्यक्त

सहरसा। शहर के वरिष्ठ फिजिशियन डा. ए. के. मिश्रा की मां धर्मपरायण व समाजसेवी महिला लीला देवी (92) का निधन गुरुवार की अहले सुबह हो गया। वे अपने पीछे तीन पुत्र व तीन पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। पैतृक गांव मधुबनी जिले के खुर्रख गांव में हुए अंत्येष्टि में पुत्र रंजीत मिश्रा ने मुखाग्नि दी। निधन पर शहर के चिकित्सकों व बुद्धिजीवियों समेत बैजू उपाध्याय, शम्भू उपाध्याय, पंकज मिश्रा, मनोज तिवारी, सिटू सिंह व अन्य ने शोक जताया है।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार