गांव पहुंच भाजपा नेत्री ने दी सीएए की जानकारी

जहानाबाद। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री इंदू कश्यप के नेतृत्व में शुक्रवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में जागरूकता अभियान चलाया गया। धरमपुर, कल्पा, किनारी तथा बाजार टाली में ग्रामीणों से संपर्क कर इस अधिनियम के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। विपक्षी पार्टियों द्वारा इस अधिनियम के बारे में गलत भ्रम फैलाई जा रही है। प्रदेश की जनता सब समझ रही है। मोदी सरकार की सोच है कि सबको शिक्षा, रोजगार, सुरक्षा प्रदान करना है। भाजपा राष्ट्र निर्माण की नीति पर काम कर रही है। मौके पर गिरिजानंदन, विक्की, उज्ज्वल सहित कई लोग उपस्थित थे।

मुर्गी फार्म में आग से मची अफरातफरी यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार