मानव श्रृंखला को ले जगह-जगह जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

दरभंगा। राज्यव्यापी मानव श्रृंखला को ले पंचायत स्तर पर बैठकों का दौर जारी है। जनजागरूकता अभियान भी जोरों पर है। इस मौके पर बीडीओ राकेश कुमार के नेतृत्व में होरलपट्टी से चंदनपट्टी, भगीरथा टोल व ददरवाड़ा तक बाइक रैली निकाली गई। बाइक रैली में शामिल सेक्टर पदाधिकारियों व शिक्षकों ने जल है तो हरियाली है, जीवन में खुशहाली है.. जैसे प्रेरक नारों व स्लोगन के साथ लोगों को जागरूक किया। इस दौरान बीडीओ ने कहा कि जल जीवन हरियाली, नशामुक्ति, दहेज प्रथा व बाल विवाह उन्मूलन जैसे सामाजिक सरोकारों के प्रति जनजागरण ऐतिहासिक साबित होगा। इसके लिए प्रखंड क्षेत्र में व्यापक तैयारी की गई है। उन्होंने कहा कि सभी लोग इसमें बढ़-चढ़कर भाग ले। क्योंकि आज पूरी दुनिया ग्लोबल वर्मिंग से जूझ रही है। बिहार से इसका संदेश पूरे देश और दुनिया को दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी हाथ से हाथ जोड़कर मानव श्रृंखला में शामिल हो, जिससे बिहार की धरती से अन्य राज्य के लोगों को भी एक संदेश मिले। वहीं, दूसरी ओर उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिवैसिंहपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय अकराहा उत्तरी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिपरौलिया समेत अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने जागरूकता रैली निकाली। जगह-जगह जीविका, आंगनबाड़ी सेविका और शिक्षा विभाग की ओर से मेंहदी व रंगोली निर्माण आदि गतिविधियां चलाई गई। वहीं गांव-गांव में इसको लेकर आम लोगों, जनप्रतिनिधियों के द्वारा मशाल जुलूस निकाला गया। साथ ही मानव श्रृंखला का पूर्वाभ्यास भी किया गया। इधर, आनंदपुर सहोड़ा पंचायत के मुखिया विजय पासवान, सिधौली पंचायत के मुखिया महेंद्र राम, मिर्जापुर पंचायत के मुखिया राजकुमार चौधरी, घोषरामा पंचायत की मुखिया रूबी सिंह, रसूलपुर पंचायत के मुखिया मरियम खातून, मझौलिया पंचायत की मुखिया तारनी देवी, मल्हीपट्टी दक्षिणी पंचायत के मुखिया मो. लाल बाबू आदि ने उक्त मानव श्रृंखला को सफल बनाने को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। प्रशासनिक स्तर पर सीओ कमल प्रसाद साह, सेक्टर पदाधिकारी सह प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी दुर्गानंद झा, सीडीपीओ कुमारी अर्चना, प्रखंड कृषि पदाधिकारी गनौरी प्रसाद, जीविका बीपीएम संजीव कुमार, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी मिलन कुमार आदि लोगों को जागरूक करने में लगे हुए हैं।

1.25 करोड़ की लागत से अनुमंडलीय अस्पताल में बनेगा मौडिनर आई यूनिट : विधायक यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार