महिला कॉलेज जाने के लिए निकली छात्रा लापता

बेगूसराय। रतनपुर ओपी क्षेत्र के निराला नगर निवासी महिला कालेज की एक छात्रा गुरुवार की सुबह से ही लापता है। अंतिम बार उसने गुरुवार की शाम चार बजे अपनी मां को मोबाइल पर घर लौटने की बात कही, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटने के बाद स्वजनों ने रतनपुर ओपी में आवेदन देकर फरियाद लगाई है। स्वजनों ने अज्ञात के विरूद्ध अपहरण की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

मिली जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पसपुरा निवासी बमबम सिंह अपने परिवार के साथ चार वर्षों से निराला नगर निवासी मुन्ना सिंह के मकान में बतौर किराएदार रहते हैं। गुरुवार की सुबह 10 बजे उनकी 18 वर्षीय पुत्री कोमल कुमारी महिला कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। कॉलेज समय के बाद भी जब वह घर नहीं लौटी तो मां ने मोबाइल पर देरी की पड़ताल की। मोबाइल पर उसने घर आने की बात कही लेकिन शाम तक नहीं लौटने पर स्वजनों ने सहेलियों, रिश्तेदारों समेत संभावित जगहों पर खोजबीन की। लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी। इस संबंध में अपहृता की मां सरिता देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान में लगी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का भी हो सकता है। मामले की पड़ताल की जा रही है।
सालों भर चलना चाहिए सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम : डीएम यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार