एनडीए समर्थकों ने मानव श्रृंखला का किया पूर्वाभ्यास

अरवल : मानव श्रृंखला को आकार देने के लिए जिले में बैठक, रैली तथा जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गई। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के अगनूर बाजार में लोजपा प्रदेश महासचिव भुवनेश्वर पाठक, जदयू जिलाध्यक्ष मंजू देवी एवं प्रखंड अध्यक्ष साकेत कुमार टूटू सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला का पूर्वाभ्यास किया। लोजपा के प्रदेश महासचिव भुनेश्वर पाठक ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक करने के लिये मानव श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है। इसे सफल बनाने में सभी लोगों की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मानव श्रृंखला में शामिल होने की अपील की। जदयू जिलाध्यक्ष ने कहा कि जल- जीवन-हरियाली हमारे पर्यावरण एवं जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि पर्यावरण के बिगड़ते संतुलन को पौधारोपण कर ठीक किया जा सकता है।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार