व्यक्तित्व के धनी रामलखन बाबू थे प्रखर वक्ता : पूर्व विधायक

जहानाबाद : स्थानीय कोर्ट एरिया में शु्क्रवार को यादव सेवा समिति के बैनर तले पूर्व केंद्रीय मंत्री रामलखन सिंह यादव की पुण्यतिथि पर समारोह आयोजित की गई। अध्यक्षता उपाध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने की। सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। पूर्व विधायक डॉ. मुनीलाल यादव ने कहा कि वे निर्भिक एवं प्रखर वक्ता थे। वे विधानसभा में अपनी बातों को मुखर तरीके से रखते थे। यही कारण है कि उन्हें शेरे बिहार की उपाधि से विभूषित किया गया था। उन्होंने अपने राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में पूरे प्रदेश में कई महाविद्यालय एवं विद्यालय की स्थापना की थी। गरीब वर्ग के छात्र-छात्राओं को शिक्षा प्राप्त करने में सहूलियत मिल रही है। उनका जीवन शिक्षा के प्रति समर्पित रहा। शिक्षा से उनका लगातार जुड़ाव रहा। बिहार में कई शैक्षणिक संस्थान उनके नाम पर हैं। समिति के सचिव गनौरी यादव, श्रीचंद यादव, विजेंद्र प्रसाद सुधाकर, राजेश कुमार, सुरेश प्रसाद यादव, संजय कुमार यादव, विजय मंडल, शिवेंद्र कुमार, दीपक कुमार, सोम शंकर कुमार, रामवधु यादव, संजय राय उपस्थित थे।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार