खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर से लगी आग, महिला घायल

अरवल : किजर बाजार स्थित टन्नु सोनी के मकान में शुक्रवार सुबह खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग की तेज लपट देख ग्रामीण भयभीत हो गए। आग से टन्नु सोनी की पत्नी सुधा देवी 32 वर्ष झुलस गई। सुधा की हालत गंभीर बताई जाती है। गैस सिलेंडर में आग लगते ही घर में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। एक ओर जहां स्वजन सुधा को बचाने में लग गए वहीं अन्य लोग भी इधर उधर भागने लगे। आसपास के लोग भी टन्नु के घर की ओर दौड़ पड़े। इसी दौरान टन्नु की मां मानु देवी गिरने से घायल हो गई। बाएं हाथ के कंधे की हड्डी टूट गई है। इतना ही नही पड़ोस की एक महिला माया देवी भी इस घटना को देखकर बेहोश हो गई। वहां पहुंचे ग्रामीण महिला को संभालने में लग गए। घटना की सूचना पर किजर थाना पुलिस वहां पहुंची। इतना ही नही त्वरित कार्रवाई करते हुए एक देहाती फायर फाइटर को लेकर घटनास्थल पर पहुंच गई। फायर फाइटर प्रेम सिंह ने जलते हुए सिलेंडर को जान की परवाह किए बगैर जलते बंद कर आग पर काबू पा लिया। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो पड़ोस के और कई घरों में आग लग जाती। आग बुझाने में आसपास के लोगों ने सहयोग किया। घायलों को किजर अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रुप से घायल सुधा देवी को किंजर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।

पुलिस लाइन में की गई छापेमारी यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार