मानव श्रृंखला की तैयारी पूरी : बीडीओ

आज मानव श्रृंखला का निर्माण किया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए अधिकारियों ने दिन रात मेहनत की। बीडीओ अशोक कुमार ने बताया कि मानव श्रृंखला में बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र, टोला सेवक, जीविका दीदी, ग्रामीण आवास सहायक, प्रखंड एवं अंचल मनरेगा के कर्मचारी समेत जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में भाग लेंगे। मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए जगह-जगह नोजल पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। विभिन्न जनप्रतिनिधियों द्वारा भी छात्र-छात्राओं के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई हैं। उब पंचायत के पूर्व मुखिया अभिमन्यु शर्मा ने भी मानव श्रृंखला में शामिल छात्रों एवं अन्य लोगों के लिए डेढ़ क्विटल लड्डू की व्यवस्था की है। कागजी मोहल्ला, स्वर्णकार मोहल्ला एवं सुरखी में नोजल पदाधिकारी कुमार मधुकर ने भी शत प्रतिशत मानव श्रृंखला को शत प्रतिशत सफल बनाने का संकल्प लिया।

आज हाथ से हाथ मिलाकर सामाजिक कुरीतियों को करें समाप्त : डीएम यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार