स्वस्थ रह कर ही मनुष्य समाज व देश का कर सकता है विकास

संवाद सूत्र, राघोपुर(सुपौल): युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निदेश के आलोक में एवं नेहरू युवा केन्द्र सुपौल के निर्देशानुसार राघोपुर प्रखंड के सिमराही स्थित लखीचंद साहु उच्च विद्यालय सिमराही के प्रांगण से फिट इंडिया कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए एनवाईभी मास्टर मयंक के देखरेख में साइकिल यात्रा शनिवार को निकाली गई। तत्पश्चात युवाओं को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए गए। रैली में छात्र-छात्राओं ने स्वस्थ रहने के लिए विभिन्न नारे भी लगाए।

अपने संबोधन में लखीचंद साहु उच्च विद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार नायक ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। मनुष्य स्वस्थ रहकर ही स्वयं का, परिवार का, समाज का और देश का विकास कर सकता है। राष्ट्र का विकास स्वस्थजनों से ही संभव है। स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छ हवा, स्वच्छ भोजन और नियमित व्यायाम की आवश्यकता होती है अत: हमें चाहिए कि हम स्वस्थ रहें साथ ही पर्यावरण को सुरक्षित रखें। क्लीन इंडिया से ही ग्रीन इंडिया सम्भव है। कार्यक्रम को सफल बनाने एवं युवाओं को उत्साहित करने में दिवाकर झा, विनय झा, ब्रह्मदेव यादव, हेमनारायण, संगीता वर्मा, ललन झा सहित शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं सैकड़ों छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार