चालक का शव पहुंचते ही मचा कोहराम

अरवल : ट्रक चालक का शव पहुंचते ही थाना क्षेत्र के खोजन गांव में कोहराम मच गया। जैसे ही उसका शव पहुंचा गांव में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। उसके घर के पास ग्रामीणों की भीड़ लग गई। दरअसल गांव के लोग उसके शव के आने का इंतजार कर रहे थे। कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र में वह ट्रक चलाता था। इसी दौरान उसकी मौत हो गई थी। जैसे ही घर के लोगों को यह जानकारी मिली कि वे लोग गांव से प्रस्थान कर गए। उसके परिजन शव के साथ गांव आए थे। शनिवार सुबह उसका शव वहां पहुंचा। अंतिम दर्शन के उपरांत किजर स्थित पुनपुन घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार