जदयू खेल प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष बने जुबेर

मधेपुरा। जनता दलयू के खेल प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विवेकानंद आर्य ने पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता मु. जुबेर आलम को प्रकोष्ठ का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर प्रखंड क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। वहीं विधायक सह मंत्री नरेंद्र नारायण यादव,प्रखंड जदयू अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार,खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव आलोक राज,विनोद कांबली निषाद,मु.सत्तार उर्फ पप्पू, मंटू सहनी,अमित कुमार लाल,मुखिया रजनीश कुमार उर्फ बबलू यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार