शव पहुंचते मचा कोहराम

शिवहर। नगर पंचायत वार्ड 3 निवासी कैलाश राय के पुत्र विजय राय उम्र करीब चालीस वर्ष का मोतिहारी में शव मिलने की खबर से सनसनी फैल गई। सूचना पर स्वजन आनन फानन मोतिहारी पहुंचे जहां कार्यालयी प्रक्रिया पूरी की गई। बताया गया कि विजय राय का सब मोतिहारी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बैरिया में एक पेड़ पर लटकता पाया गया। पुलिस छानबीन में जुटी है।

इधर विजय राय के परिजनों के मुताबिक वे वर्षों से बीमार थे। पेट की बीमारी से ग्रस्त विजय का कई जगहों से इलाज करा थक चुके स्वजन फिलवक्त बनारस का इलाज चला रहे थे। यह भी बताया कि वे मानसिक रूप से भी बीमार थे। इसके पहले भी घर छोड़ कर निकले थे और बाद में स्वयं आ गए। तीन दिन पूर्व फिर घर से निकले खोजबीन की कुछ पता नहीं चला। आज एकबारगी मरने की खबर मिली।
मानव श्रृंखला में शामिल होने को दिखा उत्साह यह भी पढ़ें
विजय राय की पत्नी सीता देवी का रो- रोकर बुरा हाल देखा गया। मृतक की तीन पुत्रियां हैं जिसमें सबसे बड़ी सोनी कुमारी की शादी हो चुकी है। वहीं मुन्नी कुमारी वर्ग 8 एवं नन्हीं कुमारी वर्ग 6 की छात्रा है। वहीं इकलौता पुत्र सुनील कुमार 11 वीं का छात्र है।
पारिवारिक पृष्ठभूमि की बाबत बताया गया कि मृतक के पिता कैलाश राय (72) अपने दो पुत्रों विजय और अजय के साथ बटाई की खेती कर परिवार चलाते हैं। वहीं अब पुत्र शोक से उनकी भी हालत चितनीय है। इधर मृतक की पत्नी सीता देवी का रो - रोकर बुरा हाल है उसे तीन नाबालिग बच्चों के भरण पोषण एवं भविष्य की चिता सता रही है। आसपास के लोग पीड़ित परिजन को ढांढ़स बंधाने में लगे हैं।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार