रालोसपा का विद्यालय के पास मानव कतार

जहानाबाद : सदर प्रखंड के बभना में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के जिला प्रभारी विनय कुशवाहा ने प्रेस वार्ता का आयोजन कर पार्टी द्वारा आयोजित मानव कतार को ऐतिहासिक होने का दावा किया है। कहा कि 24 जनवरी को सभी विद्यालय के आसपास मानव कतार का निर्माण किया जाएगा। कतार के माध्यम से यह संदेश दिया जाएगा कि वर्तमान सरकार में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। उन्होंने कहा कि जिन समस्याओं के निदान के लिए लोगों ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया था वह बरकरार है। सरकारी विद्यालयों में शिक्षा का स्तर दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा है। इसे लेकर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। उन्हीं के निर्देश पर इस कतार का आयोजन किया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि मानव कतार को लेकर सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। कार्यकर्ता गांवों में जाकर लोगों को इस श्रृंखला में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मानव श्रृंखला का निर्माण कराया उसे बड़ा मुद्दा इस प्रदेश में शिक्षा की बदहाली है। जिलाध्यक्ष पिटू कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की टीम बनाई गई है। 24 जनवरी को दोपहर 12 बजे मानव कतार का निर्माण होगा। इसके माध्यम से शिक्षा से वंचित गरीबों, पिछड़ों तथा दलितों को शिक्षित होने के लिए प्रेरित किया जाएगा। मौके पर प्रदेश महासचिव योगेंद्र प्रसाद, महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष शर्मिला कुशवाहा, युवा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा मौजूद थे।

कपड़ा गोदाम में लगी आग, पांच लाख की संपत्ति खाक यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार