मुगलसराय रेल डिवीजन का नाम पं. दीनदयाल उपाध्याय हुआ



पहले रेलवे स्टेशन का नाम बदला, फिर रेल डिवीजन कार्यालय का। अब मुगलसराय रेल मंडल कार्यालय भी पं. दीनदयाल उपाध्याय के नाम से जाना जाएगा। इसके अंतर्गत सासाराम व डेहरी रेलवे स्टेशन भी आएगा। मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना जारी करते हुए डिवीजन कार्यालय में मुगलसराय के स्थान पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय करने का निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया है।
बताते चले लगभग एक वर्ष पूर्व केंद्र सरकार ने मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर पं. दीनदयाल उपाध्याय किया था। जबकि कार्यालय मुगलसराय के नाम पर ही अब तक संचालित होते आ रहा था। लेकिन मंडल कार्यालय का नाम भी बदल जाने के बाद सासाराम व डेहरी समेत जिले के अन्य स्टेशनों पर अंकित मुगलसराय का नाम हट जाएगा।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार