दिन में जले अलाव, सर्द हवा से छूटती रही कंपकंपी

गोपालगंज। जिले में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। मंगलवार को पूरे दिन तेज सर्द हवा चलती रहीं। जिसके कारण लोगों की कंपकंपी छूटती रही। दिन के दस बजे तक कोहरे का असर रहा। कोहरे के कारण हाईवे पर वाहनों की रफ्तार सुस्त पड़ गई। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोगों ने दिन में ही अलाव जला लिया। दुकानों के सामने दुकानदार तथा काम करने वाले कर्मी सड़क किनारे लकड़ी, गत्ता जलाकर उसके पास बैठ कर गरमाहट लेते रहे। रात में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तथा मंगलवार की दोपहर अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हजियापुर मोड़ पर स्कार्पियो ने स्कूटी में मारी टक्कर, अधेड़ घायल यह भी पढ़ें
वैसे सोमवार की शाम से ही ठंड का असर कुछ अधिक रहा। शाम ढलने के साथ ही ठंड का असर बढ़ने लगा। ऐसे में रात के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। रात के आठ बजे के बाद ओस की बूंदे बारिश की तरह गिरती नजर आईं। रात बढ़ने के साथ ही ठंड बढ़ती गई और आधी रात के बाद तापमान आठ डिग्री तक चला गया। मंगलवार सुबह जिले का तापमान 8 से 10 डिग्री के बीच बना रहा। मंगलवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। दिन चढ़ने के साथ तापमान में कुछ बढ़ोतरी दर्ज की गई। लेकिन दोपहर 12 बजे तक कोहरे का असर रहा। पूरे दिन धूप नहीं निकली। इस दौरान सर्द हवा के कारण दिन में ही लोगों की कंपकंपी छूटती रही। इसी बीच सिपाया कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि अभी दो-तीन दिन तक रात का तापमान आठ व नौ डिग्री के आसपास बना रहेगा। ठंड का असर जारी रहेगा। टकपती रही ओस की बूंदे
गोपालगंज : मंगलवार की सुबह घने कोहरे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ओस की बूंदे जमीन पर ऐसे गिरती दिखी, मानों हल्की बूंदा बांदी हो रही हो। यह स्थिति सोमवार की रात आठ बजे से ही लगातार बनी रही। घने कोहरे के कारण दिन के दस बजे तक हाइवे पर वाहनों की रफ्तार सुस्त दिखी। ऐसे में दिन के 10 बजे तक सड़कों पर चलने वाले वाहन लाइट जलाने को विवश हो गए। बहरहाल कोहरे का प्रकोप दोपहर बाद कुछ कम हुआ और हाईवे पर इसके बाद ही वाहन रफ्तार पकड़ सके।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार