एक भारत श्रेष्ट भारत में महिषी की छात्राएं रही सफल

सहरसा। बिहार शिक्षा परियोजना द्वारा जिला स्कूल सहरसा के सभागार में सोमवार को आयोजित एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के गायन, पेंटिग, नृत्य, क्वीज प्रतियोगिता में प्रोजेक्ट कन्या उच्यतर माध्यमिक विद्यालय महिषी के प्रतिभागी छात्राओं ने सफलता पाई। उनकी सफलता पर विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सफल छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामशरण चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रोजेक्ट विद्यालय की श्वेता कुमारी ने त्रिपुरा म्युजियम एवं स्टेट कल्चर को चार्ट पेपर पर पेटिग कर जिला में दूसरा स्थान प्राप्त किया तो वहीं नृत्य में शिवानी प्रिया ने प्रथम स्थान लाकर महिषी का नाम रौशन किया है। जबकि गायन प्रतियोगिता में सुप्रिया कुमारी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। तीनों छात्राओं को शिक्षिका डा. रुब्बी कुमारी, काजल किरण, दीपक झा, राजेश झा, अभिभावक बिद्यापति चौधरी, डा. पंकज कुमार चौधरी, विनोद झा, अरुण दास, पवन चौधरी, रधुवीर झा आदि ने बधाई दी है।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार