जदयू के कब्जे वाली शेखपुरा सीट पर का लोजपा ने ठोंका दावा

जागरण संवाददाता, शेखपुरा :

विधान सभा चुनाव में अभी सात महीने से अधिक समय बाकी है। इस बीच शेखपुरा की सीट पर एनडीए के घटक दलों में ही खींच-तान शुरू हो गई है। यह खींच-तान बुधवार को लोजपा द्वारा शेखपुरा सीट पर गंभीर दावेदारी करने से शुरू हुई है। यह सीट पिछले दो चुनावों से जदयू के कब्जे में है। इस बार लोजपा ने शेखपुरा विधान सभा से खुद अपना उम्मीदवार देने की घोषणा कर दिया है। बुधवार को पार्टी के सदस्यता अभियान की समीक्षा करने आये लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह तथा पार्टी के सदस्यता अभियान के प्रभारी हुलास पांडे ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि उनकी पार्टी शेखपुरा विधान सभा सीट से अपना उम्मीदवार उतारेगी। दोनों प्रदेश नेताओं ने इसके पीछे तर्क दिया कि उनकी पार्टी पहले से एनडीए के साथ है। पिछले चुनाव में जदयू ने महागठबंधन के तहत शेखपुरा से चुनाव लड़कर जीत हासिल किया था। जदयू बाद में एनडीए में शामिल हुआ। दोनों नेताओं ने कहा शेखपुरा विधान सभा में लोजपा की स्थिति जदयू के अधिक मजबूत है। संजय सिंह तथा हुलास पांडे ने कहा कि नीतीश कुमार को नेता मानकर उनकी पार्टी एनडीए के बैनर तले विधान सभा का चुनाव लड़ेगी। खुद चुनाव लड़ने के लिए लोजपा प्रदेश की 119 सीटों को चिहित करके उसपर अपना काम कर रही है। इसमें शेखपुरा की सीट पर पार्टी पहले से ही गंभीर है। राज्य में अपने संगठन का विस्तार करने के लिए लोजपा समूचे राज्य में 50 लाख नया सदस्य बना रही है। इस प्रेस कांफ्रेंस में लोजपा जिलाध्यक्ष इमाम गजाली, पार्टी नेता शेखर पासवान, दलित सेना अध्यक्ष दिनेश पासवान भी शामिल थे।

लोजपा के दावे पर जदयू का विरोध
जासं, शेखपुरा :
एनडीए के सहयोगी दलों लोजपा तथा जदयू के बीच स्थानीय स्तर पर विवाद को हवा मिलने लगी है। बुधवार को लोजपा के दावा ठोंकने एक फौरन बाद जदयू ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। यह दावा तथा आपत्ति शेखपुरा विधान सभा सीट पर लोजपा के दावे के बाद पैदा हुआ है। लोजपा के दावे का पुरजोर प्रतीकार करते हुए जदयू के जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार ने कहा कि शेखपुरा विधान सभा की सीट पिछले दो चुनाव से जदयू के कब्जे में है। दोनों चुनाव में जदयू ने यहां बड़े अंतर से जीत हासिल किया है। ऐसे में लोजपा का दावा किसी भी एंगल से तर्कसंगत नहीं लगता है।
डिजिटल इंडिया मिशन में रीढ़ साबित हो रहा सीएससी यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार