औरंगाबाद रेल लाइन के लिए दिया जाएगा धरना

अरवल : बिहटा-औरंगाबाद नई रेल लाइन निर्माण के लिए करपी और वंशी प्रखंड के लोग दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरना देंगे। धरना में शामिल होने के लिए मनोज सिंह यादव ने करपी एवं वंशी प्रखंड के विभिन्न गांवों में नुक्कड़ सभा का आयेाजन किया। नुक्कड़ में कहा कि 31 जनवरी को नई दिल्ली के जंतर मंतर पर इस रेल लाइन की मांग को लेकर केंद्र एवं बिहार सरकार के खिलाफ निर्णायक आंदोलन चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 1980 में जब चंद्रदेव सिंह पटना और आरा के संयुक्त सांसद थे तो उस समय कैबिनेट से 31 परियोजना की मंजूरी दी गई थी। वह परियोजना धरातल पर आ गया। मगध क्षेत्र के चार संसदीय क्षेत्र को जोड़ने वाले इस रेल लाइन का कार्य आज तक अधर में लटका हुआ है। पांच साल से लगातार पदयात्रा, रेल रोको अभियान, सत्याग्रह किए जाने के साथ ही धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। लेकिन आज तक आश्वासन के सिवा कुछ भी नहीं मिला। उन्होंने कहा कि रेल लाइन के लिए औरंगाबाद, दाउदनगर तथा ओबरा में भी आंदोलन किया गया है। बड़ी संख्या में क्षेत्र से लोग दिल्ली जंतर मंतर पर पहुंचें और अपनी मांगों को मजबूती के साथ केंद्र सरकार के समक्ष रखें। नुक्कड़ सभा को संयोजक मंडल के अजय कुमार, रामप्रवेश यादव ,जवाहर प्रसाद गुप्ता, शिव कुमार चंद्रवंशी समेत कई लोगों ने विचार व्यक्त किया।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार