दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

जमुई। पुलिस ने सिमुलतला बाजार से दुष्कर्म के आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित बनगावा गांव निवासी दिवाकर गुप्ता उर्फ बिट्टू है। 21 जनवरी को थानाक्षेत्र की एक 35 वर्षीय महिला ग्रामीण बैंक खुरंडा से पैसा निकासी कर घर लौट रही थी। आरोपित दिवाकर ने गांव पहुंचाने के नाम पर महिला को मोटरसाइकिल पर बैठा लिया और गोपलामारन गांव की और ले जाकर झाड़ी में दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला को देवघर-बांका मार्ग पर ले जाकर छोड़ दिया। स्थानीय ग्रामीणों ने महिला को चांदन अस्पताल में भर्ती कराया तथा इसकी सूचना चांदन पुलिस को दी। चांदन पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर सिमुलतला थाना को जानकारी दी थी। गिरफ्तार दिवाकर छेड़खानी एवं लोहिया चौक स्थित एक दुकान में आग लगाने के आरोप में पहले भी जेल जा चुका है।

पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व मुखिया अखिलेश्वर प्रसाद यादव यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार