नेताजी की जयंती पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

किशनगंज :नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर ठाकुरगंज नगर पंचायत वार्ड संख्या तीन में अवस्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय चेंगमारी में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गुरुवार को आयोजित इस प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री राम पासवान ने किया। इस दौरान नपं अध्यक्ष देवकी अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी, कार्यपालक पदाधिकारी अताउर्रहमान मुख्य रूप से मौजूद रहे।

विद्यालय परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में म्यूजिकल चेयर रेस, कबड्डी, बॉलीबॉल, बिस्कुट दौड़,गणित दौड़, सेक्रेस दौड़ के के साथ-साथ दिव्यांग बच्चों के लिए भी खेल-कूद की प्रतियोगिता कराया गया। इसके पूर्वे अतिथियों के साथ मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने भी नेताजी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। इस दौरान बीडीओ ने कहा कि खेलों का जीवन में बहुत महत्व है। खेल एक ऐसी विधा है, जिससे खिलाड़ी का शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास होता है। खेल के माध्यम से युवा शक्ति में ऊर्जा का विकास होता है व भाईचारे की भावना पैदा होती है।
एनएच पर दो जगहों पर लगा जाम, आमजन रहे परेशान यह भी पढ़ें
नपं अध्यक्ष ने कहा कि पढ़ाई के साथ छात्रों को खेल में भी भाग लेना चाहिए। इससे वे मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रहते हैं। उन्होंने इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन के लिए विद्यालय के प्राधानाचार्य को साधुवाद दिया और कहा कि छोटे-छोटे बच्चों को एक मंच प्रदान करने के लिए स्कूलों में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसमें बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। साथ ही उन्हें एक दूसरे से काफी कुछ सीखने को मिलता है।इस तरह के आयोजन से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है।इस दौरान प्रधानाध्यापक कमल कुंडू ,शिक्षिका जया रानी, शाहिस्ता रफत, निर्मल कुमार साह, चंदन कुमार, संजय कुमार पासवान, रामकुमार, पुष्पा कुमारी के आलावे विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष वार्ड पार्षद रुपावती देवी, प्रतिनिधि ़िखरीस गणेश, पूर्व पार्षद रमेश हसदा आदि मौजूद थे।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार