घायल प्रेमिका की इलाज के दौरान हुई मौत

मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज में प्रेमी के चाकू के हमले से घायल प्रेमिका की मौत बुधवार की रात मौत हो गई। उसका इलाज गया मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। वह अंबा प्रखंड के ढिबरा थाना अंतर्गत एक गांव की रहने वाली थी। मौत के बाद गया मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। इसके बाद उसका शव को देव थाना स्थित एक गांव स्थित उसके ससुराल ले जाया गया है।

लड़की मदनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने फूफा के घर आई थी। हमलावर गोल्डेन से लड़की का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लड़की की शादी दूसरे युवक के साथ होने से वह नाराज था। लड़की अपनी फुफेरी बहन के साथ शिवगंज बाजार गई थी। वहीं पर गोल्डेन ने प्रेमिका तथा उसकी फुफेरी बहन को चाकू से हमला कर दिया था। गोल्डेन ने स्वयं कीटनाशक खा लिया था जिससे उसकी मौत हो गई थी। जबकि प्रेमिका ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार