त्याग और समर्पण से ओतप्रोत रहा नेताजी का जीवन : सिकंदर पटेल

किशनगंज :नेताजी सुभाष मार्केट में गुरुवार को आजाद हिद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 123 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर सर्वप्रथम नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आदमकद प्रतिमा पर नपं अध्यक्ष देवकी अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी, नागरिक एकता मंच के अध्यक्ष सिकंदर पटेल, कार्यपालक पदाधिकारी अताउर्रहमान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित कुमार सिन्हा, प्रो. दिलीप कुमार यादव आदि अन्य गणमान्य नागरिकों ने माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

तदुरपरांत दीपक जलाए गए एवं प्रो. दिलीप कुमार यादव द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस मौके पर नागरिक एकता मंच के अध्यक्ष सिकंदर पटेल ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन त्याग एवं समर्पण की भावना से ओतप्रोत रहा। वे हिदुस्तान के हर नागरिक के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। उन्होंने जीवन पर्यन्त देश की आजादी के लिए काम किया। जिसके बदौलत आज हम स्वतंत्र वातावरण में सांस ले रहे हैं। उन्होंने देश की आजादी के लिए आजाद हिद फौज की स्थापना कर अंग्रेजों को देश से बाहर निकालने के लिए कई लड़ाइयां लड़ी। उनके नेतृत्व में लड़ी गई हर लड़ाई में विजय प्राप्त हुई। इसीलिए उन्हें नेताजी के नाम से भी जाना जाता है।इस मौके पर ई. शेखरचन्द्र अग्रवाल, राजेश करनानी, आदर्श मध्य विद्यालय के शिक्षक विनय मैत्र, रितेश यादव, प्रदीप साह, अजय दास, विजय गुप्ता, मनमोहन साह, मो. अजीज, लालबाबू साह, संजीव झा, संजय पंडित, तलत महमूद, गौरव गुप्ता, हरि पंडित, अनिल साह, इंद्रजीत चौधरी, राहुल पासवान आदि सहित स्थानीय नगरवासी मौजूद थे।
25 हजार नए सदस्य बनाने वालों को मिलेगा विधानसभा का टिकट : डॉ. हर्षव‌र्द्धन यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार