लोजपा नेता हुलास पांडेय ने दिनकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

बेगूसराय : लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह मुंगेर प्रमंडल लोजपा प्रभारी पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय ने गुरुवार को जीरोमाइल स्थित राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रदेश उपाध्यक्ष बछवाडा विधानसभा के लोजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में हिस्सा लेने जा रहे थे। इस दौरान लोजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष इंदिरा देवी, पंचायती प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष चंदन शर्मा, जिला महासचिव शिव कुमार चौधरी, जिला अध्यक्ष प्रेम पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय पासवान, पूर्व प्रदेश महासचिव सुरेन्द्र विवेक, नप बीहट के पूर्व मुख्य पार्षद राजेश कुमार टूना, प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार- प्रसार अभियान के जिला अध्यक्ष रामरतन राय, महामंत्री बब्लू सिंह, हीरा सिंह, अविनाश कुमार सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार